पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, विधायक संगीता का 15 जनवरी तक दौरा रद्द



बालोद। वैश्विक महामारी कोरोना का तीसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रहा है । भैयाराम सिन्हा , पूर्व विधायक संजारी-बालोद को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं एवं वे होम आसुलेशन पर हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं अपने सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि गत सप्ताह में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें एवं लक्षण दिखने पर अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें । इसी तारतम्य में संगीता सिन्हा, विधायक संजारी-बालोद ने क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने एवं कोरोना के रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन का अपील करते हुए अपने सभी दौरा/क्षेत्र में आयोजित समस्त कार्यक्रमों को रद्द करते हुए प्रतिदिन खुलने वाला बस स्टैंड गुरुर स्थित अपने कार्यालय (विधायक कार्यालय) को सोमवार 10 जनवरी से शनिवार 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय ली है। इस अवधि में क्षेत्रवासियों को कोई समस्या हो तो वे मोबाइल नंबर 94255-52633 या 99071-78999 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं या mla.balod@gmail.com पर अपनी समस्या ई-मेल कर सकते हैं। इस विषम परिस्थिति में हम सब कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इसके गुणात्मक प्रसार के रोकथाम एवं नियंत्रण में अपनी महती भूमिका अदा करें।

बालोद जिले में मिलें 16 कोरोना के मरीज

बालोद। जिले में 9 जनवरी की स्थिति में कोरोना के कुल 16 मरीज पाए गए हैं। लगातार जिले में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि यहां लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। शासन प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनका पालन करना जरूरी है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी भी बरतना है। जो लोग टीका लगाए हैं उन्हें भी कोरोना हो रहा है। बदलते मौसम में सेहत को लेकर भी जागरूक रहना है। तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो पहले से कोरोना के शिकार हुए थे फिर ठीक हुए, अब दुबारा संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

You cannot copy content of this page