DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फेसबुक से खैरा के युवक ने गुंडरदेही क्षेत्र की युवती से बढ़ाई दोस्ती, झांसे में लेकर पुणे भगाया, किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

बालोद। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गुण्डरदेही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने फेसबुक के माध्यम से चेटिंग कर शादी का प्रलोभन देकर घटना को अंजाम दिया। थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का मामला है। घटना दिनांक 26.09.21 के प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में नाबालिग लडकी का गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया था। जांच के दौरान नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा माता पिता के वैध सरंक्षण की संरक्षता से भगा ले जाना पाये जाने से अपराध सदर धारा 363 भादवि का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 27.12.21 के पुणे महाराष्ट्र से आरोपी चन्दशेखर देवागंन के कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता ने पूछताछ में बताई कि फेसबुक से जान पहचान बढ़ाकर दिनांक घटना समय को चन्दशेखर देवागंन उम्र 21 साल निवासी खैरा थाना देवरी जिला बालोद के द्वारा अपहृता को नाबालिक जानते हुये शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर पुणे ले गया था। घटना के आधार पर प्रकरण धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि0 4, 5(ठ), 6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी चन्दशेखर देवागंन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page