DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25 से

दुर्ग/बालोद – दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25 एवं 26 दिसंबर को ग्राम समोदा में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी समाज द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को समाज प्रमुखों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया इसके साथ ही व्यवस्था को लेकर मंत्रणा भी की गई। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़ दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन की तैयारी की जा रही है । 26 दिसंबर को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर विशेष रूप से तैयारियां की जा रही है ।अधिवेशन 25 दिसंबर को सुबह प्रारंभ होगा इसमें समाज की महिला समिति युवा समिति व सर्किल समितियों द्वारा प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समाज बहुत उत्साहित है और इसी अनुरूप तैयारियां भी की जा रही है ।कोका सर्किल उपाध्यक्ष गिरीश देशमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर स्थल निरीक्षण के लिए समाज प्रमुख लगातार पहुंच रहे हैं ।इस अवसर पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, महामंत्री अशोक देशमुख, महिला समिति अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया , कोहका सर्किल उपाध्यक्ष गिरीश देशमुख, चंद्रिका देशमुख, गिरधर देशमुख, बलराम देशमुख, बाल कृष्ण देशमुख, कौशल देशमुख, चतुर्भुज देशमुख, दिनेश देशमुख आदि उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page