DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेल्फी विद पोस्टर विरोध प्रदर्शन करने का एक नया तरीका, सीएम को वादे याद दिला रहे सहायक शिक्षक

बालोद। गुंडरदेही, जिला बालोद के सहायक शिक्षकों ने एक नई परंपरा का शुरुआत किया और एक अनोखा ढंग अपने विरोध प्रदर्शन करने का निकाल लिया है,”सेल्फी विद पोस्टर” का नाम देकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विपक्ष में रहते जो बयान दिया गया था कि वर्ग तीन के साथ धोखा हुआ है, उसे अपना हथियार बना लिया है। इन लोगों ने उसे विरोध प्रदर्शन करने का एक नया तरीका खोजा है और सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रहे हैं कि अपना वादा याद करो सरकार। आपने ही कहा था कि वर्ग 3 के साथ वेतन विसंगति है। सहायक शिक्षको के साथ धोखा हुआ है। ज्ञात हो कि अभी पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन पर 11 दिसंबर से चले गए। आज प्रथम दिवस उन्होंने एक नया तरीका ढूंढ निकाला है छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे तो उन्होंने कहा था कि सहायक शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है और हमारी सरकार आती है तो हम इसे सबसे पहले पूरा करेंगे, इनकी विसंगति दूर करेंगे, परंतु आज उनकी सरकार आने के 3 साल बाद भी मुख्यमंत्री जी अपना वादा भूल गए हैं। तो यह सेल्फी विद पोस्टर उन्हें याद दिलाने के लिए कि हम सहायक शिक्षक अब भी उनके वादे को नहीं भूले हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करेंगे। हमारी मांगों को लेकर जो कमेटी बनी हुई है उसमें भी हमारे पक्ष में ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी। साथ ही जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने सभी से अनुरोध किया है कि सेल्फी विथ पोस्टर का जो अभियान गुंडरदेही से शुरू हुआ है वह पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षक अपनाएंगे और सभी सहायक शिक्षक इसके साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करेगे। ताकि हम अपनी आवाज आम लोगों तक भी पहुंचा सके, कि आज हम जो हड़ताल कर रहे हैं वह मुख्यमंत्री जी ने 3 साल पहले ही कह दिया था कि आपके साथ धोखा हुआ वही याद दिलाने के लिए हम यह हड़ताल कर ले रहे हैं।

You cannot copy content of this page