DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में है वीर नारायण सिंह के नाम से बस स्टैंड, उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर भाजपाइयों ने किया उनकी शहादत को याद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर न्यू बस स्टैंड बालोद स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर बालोद नगर के वरिष्ठ नेता यशवन्त जैन, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पार्षद कमलेश सोनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर महामंत्री द्वय संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी ,अमित चोपड़ा विक्रम लालवानी सहित अन्य कायकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि बालोद नगर पालिका क्षेत्र में जिला मुख्यालय बालोद के बस स्टैंड का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर है और उनकी स्मृति में यहां आदमकद की प्रतिमा भी वर्षों से स्थापित है।

You cannot copy content of this page