DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई हटाओ रैली एवं जन जागरण में बालोद जिले के कांग्रेसी चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में शामिल होने जाएंगे जयपुर,आज रात रवानगी

बालोद।12 दिसंबर को जयपुर में आयोजित महंगाई हटाओ एवं जन जागरण रैली में बालोद जिले से पूरे तीनों विधानसभा क्षेत्र से 50 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आयोजन में महंगाई हटाओ रैली दिल्ली में होने वाली थी। जिसे स्थान परिवर्तन कर जयपुर में 12 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जहां पर सभी राज्यों के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति देंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 50 से अधिक संख्या में 10 दिसंबर को रात्रि 8 बजे रायपुर से रवाना होंगे। आगे की जानकारी सुधाकर ने देते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण आज खाने पीने की चीजों से लेकर सभी क्षेत्रों में महंगाई बढ़ी हुई है और इसके लिए केंद्र की सरकार मोदी जी जिम्मेदार हैं। जिन्होंने लोगों के बीच जनरल लोगों के बीच यह भ्रम फैलाए की केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर महंगाई नहीं बढ़ेगी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन आज केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण देश की जनता इंतजार में है की कब समय आए और मोदी हटाए देश बचाएं, का नारा बुलंद कर सके।

You cannot copy content of this page