DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा कॉलेज में पहले सीडीएस रावत सहित अन्य जवानों के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

डौंडीलोहारा। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा में समस्त स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा हाल ही में घटित हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए CDS जनरल विपिन रावत व उनके साथ शहीद 11 जवानों के शैली चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए दीप व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। व महाविद्यालय की स्टाफ के साथ साथ सभी छात्र छात्राओं द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजू लाल कोसरे द्वारा वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए । जनरल बिपिन रावत के शौर्य साहस व कार्यकाल व उनके अनुभवों का परिचय छात्र छात्राओं को दिया।

You cannot copy content of this page