DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शक्कर कारखाना कर्मचारी यूनियन का हुआ चुनाव, अध्यक्ष निर्विरोध तो महासचिव के लिए हुआ मुकाबला, देखिये क्या रहा परिणाम

बालोद। दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना कर्मचारी यूनियन करकाभाट बालोद का चुनाव कोविड-19 नियम का पालन करते हुए निर्विघ्न संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रीतम राणा, सत्यजीत साहू, रोहित साहू संजय साहू, रामदीन तारम, परशुराम मंडल, उमेश साहू, नंदकिशोर साहू, जितेन्द्र साहू, ईश्वरी तारम, दिनेश साहू के द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया। एच.एस. मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। कुल पात्र मतदाता 117 में 114 लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महासचिव के पद में नरेन्द्र सिन्हा एवं देवेन्द्र कुमार के मध्य सीधे टक्कर में नरेन्द्र सिन्हा 62 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी को 10 मत से परास्त किया। उसी तरह उपाध्यक्ष पद हेतु धर्मेन्द्र सोनवानी एवं कृपाराम बलिहार निर्वाचित हुए उप महासचिव पद हेतु दिनेश यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण देशलहरे और सचिव पद हेतु हिरापन्ना मिर्चे निर्वाचित हुए। शाम 4 बजे नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। इनके जीत के खुशी में सभी कर्मचारीगण द्वारा खुब पटाखा गुलाल एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। और सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देने का ताता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रूप से सी. एच. शंकर राव, नेमसिंग भाषकर, देवेन्द्र साहू महेन्द्र देशमुख, सुरेन्द्र शुक्ला, दीनदयाल सिन्हा, गैंदलाल साहू, आशीष चन्द्राकर, भगत राणा, केशव सिन्हा, संतोष गजेन्द्र, महेश मंडावी, मनोज चन्द्राकर, भुपेन्द्र साहू, रमेश साहू, गंगेश पाण्डेय, सरजु सिंग, जयराम यादव, हितेन्द्र साहू, पंकज अग्निहोत्री, महेश द्विवेदी, तारण सिन्हा, मोपेन्द्र साहू, नरेन्द्र कोर्राम, मुकुंद बंजारे, कार्तिक आचले, संतोष सिन्हा, मयाराम सिन्हा, संतोष सोनकर, जी विनोद, मनोज पाठक महेश साहू, नंदकुमार रावटे, श्रीमति गीतांजली साहू देवधर साहू भुवनेश्वर साहू, नरेश जगनेरी, आदि लोगों ने हार्दिक बधाई प्रेषित की।

You cannot copy content of this page