DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तवेरा में अधिक धान तौल का मामला – अफसरों ने कहा गड़बड़ी नहीं हुई ,दो किसानों की आपसी लड़ाई थी

जांच के बाद सेवा सहकारी समिति तवेरा में तौल प्रभारी को हटाया गया

बालोद/गुंडरदेही – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सेवा सहकारी समिति तवेरा के फड़ अंतर्गत धान की तौल में गड़बड़ी एवं कृषकों में वाद-विवाद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और गुण्डरदेही के एस.डी.एम. को जॉच करने के निर्देश दिए। एस.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार गुण्डरदेही द्वारा मौके में उपस्थित होकर कथित गड़बड़ी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि जूट बारदाना का पासिंग किए हुए कांटे में प्लास्टिक बारदाने का तौल गलती से किया गया था, जिसे तत्काल इलेक्ट्रानिक कांटे से पुनः तौल कराकर व्यवस्थित किया गया। एस.डी.एम. ने बताया कि फड़ में तौल प्रभारी अनिल साव को तत्काल हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम तवेरा निवासी कृषक खुमान पिता अलख यदु एवं रिकेश पिता लक्ष्मण सिन्हा दोनो के मध्य आपसी वाद विवाद हुआ था, जिसे तत्काल सुलझाया गया। कृषक खुमान का धान विक्रय हेतु टोकन जारी था एवं रिकेश सिन्हा का धान विक्रय हेतु टोकन जारी नहीं था। रिकेश सिन्हा अनावश्यक रूप से समिति में आया हुआ था। उन्होंने बताया कि सेवा सहकारी समिति तवेरा में धान की तौल किए जाने में गड़बड़ी नहीं पाई गई।

You cannot copy content of this page