DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवीन धान खरीदी केंद्र खुटेरी का विधायक कुंवर ने किया शुभारंभ

गुंडरदेही। सेवा सहकारी समिति रजोली के अंतर्गत नवीन धान खरीदी केंद्र खुटेरी(भट) का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवरसिंह निषाद ने किया।सभा को संबोधित करते हुए कुंवरसिंह निषाद द्वारा ग्राम खुटेरी एवं अचौद के नागरिकों को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में 6 खरीदी केंद्रों की स्वीकृति मिली है जो कि सहकारिता के क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी का एक बड़ा सौगात है। बिन सहकार नही उद्धार के परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु हमेशा समर्पित रहूंगा।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू, संजय साहू, दीपक साहू सलीम खान,तरुण साहू, देवनारायण सिन्हा, तामेश्वरी साहू,प्रबंधक रवि जगदाले,सेक्टर प्रभारी बलराम अंगारे, शिवकुमार साहू,सरपंच नागेंद्र साहू, उत्तरा चन्द्राकर, भीखाराम साहू संत चन्द्राकर, ज्ञानचंद शर्मा, खेमलाल साहू, लवकेश यदु,बिसाहु राम चन्द्राकर, धनाजी ध्रुव,संजय अंगारे,बूथ अध्यक्ष उमेन्द्र साहू,बसंत चंद्राकर, उदयराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी,पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page