DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरकट्टा में हुआ जिला स्तरीय निषाद केंवट समाज मासिक समीक्षा बैठक, शामिल हुए विधायक निषाद

डौंडीलोहारा। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक एवं अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद कुंवर सिंह निषाद रविवार को छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय निषाद केंवट समाज मासिक समीक्षा बैठक क्षेत्रीय खैरकट्टा बालोद द्वारा आयोजित ग्राम रेंगाडबरी बाजार चौक विकासखंड डौंडीलोहारा बैठक में सम्मिलित हुए। निषाद समाज के इष्टदेव श्री रामचंद्र जी का पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के कुशलता के लिए प्रार्थना किए। समाज के बड़े बुजुर्गों एवं भाइयों का हालचाल जाने। इस दौरान जिला निषाद समाज बालोद सामाजिक विषयों पर बहुत सारे विषयों पर समाज के उत्थान के लिए और संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा किया गया।

इस अवसर पर राजेन्द्र निषाद महासचिव जिला निषाद समाज बालोद,गोपीराम निषाद उपाध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद, सुखदेव निषाद सहसचिव जिला निषाद समाज बालोद, राम प्रसाद निषाद संगठन सचिव जिला निषाद समाज बालोद, फिरतुराम निषाद जिला निषाद समाज बालोद, टोमन निषाद, सुभद्रा निषाद, लखन निषाद, लोकेश्वर निषाद, घनश्याम पारकर, चंद्रभूषण निषाद , संतराम निषाद, राजेन्द्र निषाद,तिरथ निषाद, तरुण निषाद एवं जिला निषाद समाज बालोद समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page