DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

8 साल बाद लिमोरा केंद्र के स्थायीकरण के साथ शुरू हुई धान खरीदी

विधायक ने किया शुभारंभ, किसानों ने जताया आभार

बालोद। ब्लाक के ग्राम लिमोरा में इस साल से स्थाई रूप से धान खरीदी केंद्र शुरू हो गया है। पूर्व में यहां अस्थाई रूप से खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिली थी। जिसको लेकर लगातार किसानों द्वारा इसके स्थाई करण को लेकर मांग की जाती थी। जिस पर विधायक संगीता सिन्हा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद इस सत्र से इस केंद्र को स्थाई करण की अनुमति दे दी गई है। जहां खरीदी केंद्र का निरीक्षण व शुभारंभ करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने पूजा अर्चना की। किसानों को इस केंद्र के शुरू होने से अब काफी फायदा होगा। उन्हें दूसरे सोसायटी जाना नहीं पड़ेगा तो वही स्थाई केंद्र खोलने से अब किसी तरह की अनिश्चितता भी नहीं रहेगी। केंद्र बंद नहीं होगा और आने वाले सालों में भी किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलेगी।बता दें कि ग्राम पंचायत लिमोरा वि.खं.- बालोद में विगत 8 वर्षो से धान खरीदी केन्द्र अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा था। ग्राम लिमोरा क्षेत्रफल की दृष्टि से आस-पास के गाँवों से बड़ा है एवं यहाँ पर्याप्त स्थल भी है। मूल धान खरीदी केन्द्र करहीभदर में पर्याप्त जगह न होने के कारण किसानों को धान बेचने के समय बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इसलिए ग्राम लिमोरा के अस्थायी धान खरीदी केन्द्र का स्थायीकरण किये जाने की आवश्यकता थी। जिस पर इस साल विधायक के अनुशंसा पर सरकार ने स्वीकृति दी। स्थाई रूप से शुरू हुए उक्त धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा सहित कृष्णा दुबे,संजय चंद्राकर,चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद,कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि,ओमप्रकाश गजेंद्र,प्रमोद दुबे,पुराणिक साहू,तोषण साहू जनपद उपाध्यक्ष गुरुर, सुमित राजा राजपूत संयुक्त महामंत्री मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page