DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों की समृद्धि कांग्रेस का लक्ष्य : मिथिलेश


देवरीबंगला / आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गैंजी में धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी थे। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है। उनका सम्मान होगा। किसानों की समृद्धि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है। भाजपा ने किसानों की ओर कभी नहीं देखा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य राजाराम तारम, खुमानसिंह कुमेटी पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा थे। इस अवसर पर टिकैत पिस्दा, मानसिंह भुआर्य, देवार धनकर, जानकी चंद्राकर, सोमनाथ कोसमा, नंदकिशोर तिवर, नंदकुमार यादव, साधना पिस्दा, समिति प्रबंधक आर डी देशमुख, संतोष जगनायक, सुरेखा देवांगन, लालचंद निर्मकर,गुलशन सिन्हा,धरम जगनायक तथा समिति के कृषक सदस्य उपस्थिति थे। प्रथम दिवस 40 किसान धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचे। सभी का धान ग्रेडिंग कर धान तौला किया गया।

You cannot copy content of this page