DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रति मंगलवार अब एसपी भी लगाएंगे जन चौपाल

दादु सिन्हा, धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु जनदर्शन( जनचौपाल) कार्यक्रम लगाये जाने के निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में धमतरी में भी माह के प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक जनदर्शन आयोजन किया जा रहा है,शासन के मंशानुरूप यह कार्यक्रम किया जा रहा है ।अब 16 नवम्बर से प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा । उक्त जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समय-सीमा में निराकरण जायेगा।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page