DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी में बालोद जिले के दिग्गज पूर्व विधायक द्वय राजेंद्र राय व बालमुकुंद देवांगन विधिवत हुए भाजपा में शामिल

बालोद। पूर्व खेरथा विधानसभा के तेजतर्रार पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन एवं गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व डीएसपी राजेंद्र राय आज विधिवत भाजपा में शामिल हुए। ज्ञात हो कि कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष भाजपा जिला बालोद प्रभारी केदारनाथ गुप्ता , सांसद मोहन मंडावी,जिला भाजपा बालोद अध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में प्रदेश में विशेष पहचान रखने वाले बालोद जिले के दो कद्दावर पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन एवं पूर्व विधायक आर के राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए विधिवत भाजपा में प्रवेश किया।

उनके भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, कुमारी मदन साहू, यशवंत जैन, राकेश यादव, लेख राम साहू, यज्ञदत शर्मा ,किशोरी साहू, पवन साहू ,दीपक साहू, देव लाल ठाकुर, नरेश यदु, त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, राकेश छोटु यादव, सुशीला साहू, संध्या भारद्वाज, सुदेश सिंह, नरेश साहू,जयेश ठाकुर ,शरद ठाकुर ,अनीता कमेटी ,राधिका भारद्वाज, संजय दुबे, दुष्यंत सोनवानी, टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू ,गोविंद वाधवानी, मनीष झा, कौशल साहू, प्रणेश जैन, शीतल नायक, शाहिद खान, आदित्य पिपरे ,दीपा साहू ,मालती जोशी ,जितेंद्र साहू ,तोमन साहू, कासिम कुरेशी, प्रेमलता साहू, सोमेश सोरी ,चेमन देशमुख ,होरीलाल लाल रावटे, पोषण बनपेला, शिव धर्मगुडे, हरिश कटघरे, पुष्पेंद्र चंद्राकर ,नीतीश मोंटी यादव, कृतिका साहू, विश्वास गुप्ता ,रामनारायण धनकर, संतोष कौशिक ,नरेंद्र सोनवानी, दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू ,पवन सोनबरसा, केसरवानी, निरंजन साहू ,थान सिंह मंडावी, सेवक महिपाल, मेहतर नेताम, खिलेश्वरी साहू, सरोज गंगबेर, माया ठाकुर भुनेश्वरी ठाकुर उर्मिला साहू खेमलाल देवांगन विकास जैन राजीव शर्मा लोकेश श्रीवास्तव संजय साहू एकांत पवार संजय साहू गिरजेश गुप्ता गजेंद्र यादव संदीप सिन्हा आदि शामिल है।

You cannot copy content of this page