DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदर्श ग्राम सिकोसा में मातर एवं अखाड़ा उत्सव में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी, अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

चंदन पटेल, गुंडरदेही। आदर्श ग्राम सिकोसा में मातर उत्सव व अखाड़ा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी थे। अध्यक्षता सरपंच आरोप चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि विरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, राजेंद्र कुमार राय पूर्व विधायक गुंडरदेही, सांवलाराम डहरे पूर्व विधायक अहिवारा, डोमन लाल कोसेवाडा पूर्व विधायक अहिवारा पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य सुशीला साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रभारी गुंडरदेही मंडल दुष्यंत सोनवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही अश्वन बारले सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यकारिणी अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर रहे।

मां शीतला अखाड़ा समिति किलेपार झोफरा की प्रस्तुति रही। अतिथियों को ग्राम के यादव समाज के द्वारा ग्राम पंचायत से पर्घुनी की प्रक्रिया हुई।

जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने बजरंगबली के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात मां शीतला अखाड़ा समिति किलेपार झोफरा के द्वारा अतिथियों को मनमोहक अखाड़ा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ पुष्टाहार एवं गुलाल लगाकर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन महेश महिलवार ने की। मुख्य अतिथि ने आदर्श ग्राम सिकोसा में कला मंच व यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की स्वीकृति दी।

You cannot copy content of this page