DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दर्रा में विधायक ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, ग्रामीणों की मांग पर किचन शेड की भी घोषणा

गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर ब्लाक के ग्राम दर्रा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने अपनी कुछ मांगे भी रखी।

शुभारंभ करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने लोगों को आयोजन के लिए सराहना की व कहा कि कबड्डी हमारी प्राचीन खेल विधा में से एक है इसे सहेजने के लिए इस तरह का आयोजन होना जरूरी है। उन्होंने टीम को खेल खिलाड़ी की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तो खेल को जीवन का एक अहम हिस्सा बताया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा किचन शेड से संबंधित समस्या भी रखी गई।

स्कूल में किचन शेड में अभाव से बच्चों के लिए खाना बनाने में दिक्कत होती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर ही किचन शेड बनवाने की घोषणा की। इसके लिए ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से ललिता पिमन साहू सभापति जिला पंचायत, एस कुमार कलीहारी जनपद सदस्य, तामेश्वर साहू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर, सुमित राजपूत, लछु राम देशलहरा सरपंच, प्रतिमा देवानंद साहू उपसरपंच सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page