DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसवानी की कबड्डी में पापरा की मण्डली ने मारी बाजी

बालोद। 2 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये नवीन ज्योति क्रीड़ा मंडल पापरा को मिला।

द्वितीय पुरस्कार 4001 रुपये देव शक्ति क्रीड़ा मंडल परसवानी को, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपये आदिवासी क्लब ओड़ारसकरी को, चतुर्थ पुरस्कार 1501 रुपए आदिवासी क्लब कोरबा को मिला।

बेस्ट कैचर खिलेश्वर पटेल, बेस्ट रेडर विक्रम मंडावी, बेस्ट ऑलराउंडर लोकेश यादव को मिला।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य थे। अध्यक्षता उप सरपंच सरिता बाई यदु ने की। विशेष अतिथि पंच विनीता नेताम, ग्राम प्रमुख रूप लाल देवांगन, अर्जुन मंडावी, भुवन लाल यादव, छेरकु राम यदु, गोवर्धन देवांगन थे।

इसी तरह उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद के साथ मंच पर अतिथि के रूप में सुनील यादव सरपंच पति, जगन्नाथ यादव,अर्जुन मंडावी, रूपलाल देवांगन, उपसरपंच सरिता यदु,भुवन यदु, लतेल यदु मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page