DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसवानी के मातर उत्सव में यादवों के साथ झूमे संसदीय सचिव व विधायक कुंवर निषाद, कबड्डी प्रतियोगिता का भी किया शुभारंभ, देखिए तस्वीरें

बालोद। ग्राम परसवानी में मातर उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर निषाद ठेठवार यादव समाज के लोगों के साथ गौठान स्थल में भी झूमते नजर आए। दोहा पारते हुए बाजे गाजे के बीच विधायक भी नाचते रहे। उन्होंने इस आयोजन के लिए ग्रामीणों की सराहना की।

ज्ञात हो कि आस-पास के गांव में परसवानी का मातर उत्सव काफी लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग यहां देखने के लिए आते हैं। छोटे से गांव में भी विशेष तौर से आयोजन होता है और इसी तरह समाज की एकता को बनाए रखने की अपील विधायक ने की।

साथ ही मंचीय कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से लतेल राम यादव ने विधायक से समाज के लिए भवन बनवाने की मांग रखी। जिस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसके लिए प्रयास करेंगे।

उन्होंने पूर्व में अपने घोषित मानस मंच शेड निर्माण के लिए भी स्वीकृति मिलने पर मौके पर ही भूमि पूजन किया।

तो साथ ही मातरउत्सव के दौरान ही गांव के युवाओं द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ विधायक ने किया।

उन्होंने कबड्डी के आयोजन के लिए ग्रामीणों को काफी बधाई दी व कहा कि कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल है। इसे संरक्षित करना जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका भी हौसला बढ़ाया।

इस कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों दशहरा के उत्सव पर गांव की बेटियो द्वारा हुई रामलीला प्रस्तुति , जिनमें जुड़वा बहनों नीलम और रितु मण्डावी ने राम और लक्ष्मण का किरदार निभाया था, उन्होंने विधायक का विशेष रूप से गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इस पर विधायक ने उनकी पहल को सराहाते हुए कहा कि बेटियों ने गांव का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन बेटियों की रामलीला मंडली को हम अपने गांव अर्जुन्दा में भी आमंत्रित करेंगे।

You cannot copy content of this page