DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल के दाम कम होने पर गुंडरदेही युवा मोर्चा ने किया आभार व्यक्त

चंदन पटेल, गुंडरदेही।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीज़ल-पेट्रोल पर दर घटाने का निर्णय स्वागत योग्य है। लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेश की जनता को राहत देने किसी भी प्रकार का निर्णय नही लिया है। जिसके विरोध में प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू निर्देशानुसार एवम भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी के मार्गदर्शन आदित्य पिपरे जिला अध्यक्ष भाजयुमो के आदेश अनुसार श्रीकांत वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गुंडरदेही 6नवम्बर, शुक्रवार, दोपहर 12बजे राजेंद्र राय पेट्रोल पंप में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी थान सिंह मंडावी मंडल महामंत्री, विकास जैन जिला महामंत्री भाजयुमो, टीका राम निषाद मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, हरीश निषाद उपाध्यक्ष मंडल भाजपा, प्रमोद पटेल जिला भाजयुमो,सौरभ चोपड़ा, मयंक अग्रवाल मंडल महामंत्री भाजयुमो, धर्मेंद्र साहू, अनूप देशमुख, सूरज यादव, डिकेश चंद्राकर, गुलशन साहू, देवा सोनकर, प्रदीप साहू, निखिल साहू, हेमंत नागेश, मुरली साहू गोलू साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

You cannot copy content of this page