DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शुरू हुआ कांग्रेस का सदस्यता अभियान, सदस्यता फॉर्म में करना होगा घोषणा- मैं खुद को मादक पेयों और नशीले पदार्थों से दूर रखता हूं, आदतन खादी पहनता हूं

बालोद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में भी कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए बालोद जिले में 50000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सदस्यता अभियान के लिए एक सदस्यता फॉर्म पत्र भी भरना होगा। जिसमें बकायदा घोषणा पत्र भी दिया गया है। इस घोषणा की खासियत यह है कि इसमें खुद को यानि जो भी कांग्रेस के सदस्य बन रहें हैं उन्हें यह घोषणा करना होगा कि वे मादक पेयों और नशीले पदार्थों से दूर रहते हैं। आदतन प्रमाणित खादी पहनते हैं। घोषणा पत्र में लिखा है कि मैं ना तो सामाजिक भेदभाव करता हूं ना किसी भी रूप में इसे अमल में रहता हूं और उसे मिटाने के लिए काम करने के वचन देता हूं। मैं धर्म और जाति के भेदभाव रहित एक सूत्र में बंधे समाज में विश्वास रखता हूं। मैं कार्य समिति द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्यों के लिए तैयार हूं। जिसमें शारीरिक श्रम भी शामिल है। मेरे पास जायजाद की कानूनी तौर पर निर्धारित अधिकतम सीमा से अधिक कोई जायजाद नहीं है। मैं धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और जनतंत्रवाद के सिद्धांतों में विश्वास रखता हूं और उनको आगे बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा और मैं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से खुले तौर पर या अन्य किसी प्रकार से केवल पार्टी के मंच को छोड़कर कहीं भी स्वीकृत नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध या आलोचना नहीं करूंगा। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वीकृत पत्रिका का नियमित ग्राहक बनूंगा। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अंतर्गत निर्धारित शर्तों और बनाए गए नियमों का पालन करूंगा।

पहले दिन बने 125 सदस्य

प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान के तहत बालोद जिला में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में सदस्यता महा अभियान चलाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रती राम कोसमा ने बताया कि बालोद जिले में 50,000 सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। जिसे हम आगामी समय में अनिला भेडिया, संगीता सिन्हा, श्री कुंवर सिंह निषाद, के मार्गदर्शन में तय समयावधि में पूर्ण कर लेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद में सदस्यता महा अभियान का आरंभ किया गया। प्रथम दिन 125 सदस्य बनाए गए। इस सदस्यता महा अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ पुरुषोत्तम पटेल, रामजी भाई पटेल, कृष्णा दुबे, विकास चोपड़ा, विपिन दीवान, रतिराम कोसमा, शंभू साहू, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव, विनोद शर्मा, प्रेमचंद क्षीरसागर, योगेंद्र नाथ योगी ,विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कॉलिंन,सुनील साथ रहे। आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को पूरे जिले भर में सभी ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा और लक्ष्य प्राप्त कर, कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कांग्रेस के सदस्यों को देश हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page