DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुबह 11 बजे से पति की हत्या कर पत्नी घर पर बैठी रही,रात को हुआ इस सनसनीखेज मामले का खुलासा, पढ़िए डौंडी क्षेत्र की ये घटना

बालोद/ डौंडी । डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कंजेली में एक हत्या का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति को डंडे से पीट कर हत्या कर दी है। पत्नी का नाम सोनबाई नेताम तो मृतक पति का नाम मन्नू नेताम उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है। पत्नी ने आखिर पति को मौत के घाट क्यों उतारा इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। डौंडी पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है। देर रात को एफ आई आर दर्ज हो जाएगा। पत्नी शराब के नशे में होना बताई जा रही है। ग्रामीणों की माने तो पत्नी की शराबी प्रवृत्ति के कारण पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। इस घटना की बड़ी बात यह है कि सुबह 11 बजे से पत्नी ने पति की हत्या की थी। लाश घर पर ही रखा हुआ था लेकिन गांव वालों को जानकारी देर शाम 7 बजे हुई। जब गांव के लोग खेत से लौटे ।तब तक पत्नी ने किसी को भनक नहीं लगने दी। जब धीरे-धीरे गांव में बात फैली तो पुलिस तक सूचना दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पीएम कल होगा। लाश मरच्यूरी भेजवाई जा रही।

You cannot copy content of this page