DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने याद किया अटल बिहारी वाजपेई को, हुआ यह आयोजन?

चंदन पटेल, गुंडरदेही। 1 नवंबर के तारीख भारत के इतिहास में काफी महत्व रखता है। इस दिन छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। आज के दिन को छत्तीसगढ़ निवासियो के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन छत्तीसगढ़ के साथ साथ कई अलग-अलग राज्यों का भी स्थापना हुआ था जिसमें मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और केरल हैं। ये छह राज्य एक ही दिन अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उनके तैलचित्र में पुष्प और गुलाल लगाकर वाजपेई जी को याद करते हुए 1 नवम्बर के महत्व को याद किया गया। इसमें
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने आज के दिन को छत्तीसगढ़ राज्य का महत्व पूर्ण दिन बताया ।कवि केशव राम साहू ने अपनी कविताओ के माध्यम छत्तीसगढ़ का बखान किया। भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा ने 1 नवम्बर के दिन को छत्तीसगढ़ राज्य का महत्व पूर्ण दिन बताया। साथ ही साथ अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उनके योगदान व योजनाओं किसान ऋण मुक्ति योजना, अटल योजना जैसे योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी महामंत्री सेवक महिपाल पूर्व जिलाध्यक्ष लेख राम पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष टोमन लाल साहू कवि केशव राम साहू मोनू साहू ने सभा को संबोधित किया।

You cannot copy content of this page