DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस भवन बालोद में हुआ इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व वल्लभभाई की जयंती का आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री डाक्टर शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्रालय के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर रविवार सुबह 11 बजे स्थान कांग्रेस भवन बालोद मे भारत के पूर्व प्रधान मंत्री आयरण लेडी अनुसूचित जाति के संरक्षक स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गांधी जी का पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग छ ग के द्वारा मनाया गया। जिसमें दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद, कृष्णा दुबे पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस रति राम कोसमा, महामंत्री गौरीशंकर पीपरे, परस राम लेडिया, जागेशवर गंधर्व सचिव, खिलेश जांगडे, रोहित सागर महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल यादव नगर अध्यक्ष, बंटी शर्मा संजय सोनबोइर, कैलाश बीसाई आदि नेतागण उपस्थित हुए ।

You cannot copy content of this page