DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली में विभिन्न निर्माण कार्यों का केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने किया लोकार्पण

दल्लीराजहरा। केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के अध्यक्षता में दल्ली राजहरा निकाय के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग मद से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, निकाय के उपयोग हेतु जेसीबी मशीन व दो नग वैक्यूम एम्पीटीएर मशीन और डीएमएफ फण्ड से शहीद वीर नारायण सिंह चौक(वार्ड क्रमांक-10) व बस स्टैंड परिसर(वार्ड क्रमांक-24) में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर,सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,एसडीएम प्रेमलता चंदेल,मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू,व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता,जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रत्तीराम कोसमा,नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल,भूतपूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष राजकुमार साहू,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार,एल्डरमैनगण ममता पांडेय,प्रमोद तिवारी,जगदीश श्रीवास, केव्ही अब्राहम,महेन्द्रन अप्पू,पार्षद गण चंद्रप्रकाश सिन्हा,रुखसाना बेगम,रोशन पटेल,विजय लक्ष्मी,बॉबी छतवाल,चंद्रप्रकाश बोरकर,स्वप्निल तिवारी,श्रुति यादव,प्रमिला पारकर, ममता नेताम,यंगेश देवांगन, टी ज्योति,ताम्रध्वज सुधाकर, हेमंत गौतम,शीला भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्ही डी कुरैशी,कांग्रेस नेता रामु शर्मा,जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल,विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जोश कोशी,पप्पू पंजवानी,रमेश भगत,चिन्नामल गुण्डु,भरत देवांगन, के ईश्वर राव,युवराज साहू,विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव जावेद खान,सचिव विक्की राव,श्रीनिवास राव,जेबा कुरैशी, ताराचंद बघेल,विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कॉलिन, मुमताज कुरैशी सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

You cannot copy content of this page