दुर्ग से गोवा का सफर होगा आसान, 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन, पढ़िए क्या होगा टाइम टेबल



दुर्ग। दिवाली छुट्टी हो चाहे दिसंबर या नए साल का जश्न, अगर आप गोवा जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।दुर्ग से सीधे गोवा जाने के लिए 5 नवंबर से सीधी स्पेशल ट्रेन मिलेगी। यात्रियों की सुविधाओं और मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने वास्को-दी-गामा से जसीडीह के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वास्को-दी-गामा से जसीडीह के लिए 5 नवंबर से 28 जनवरी तक और जसीडीह से वास्को-दी-गामा के लिए 8 नवंबर से 31 जनवरी तक ट्रेन चलेगी।

वास्को-दी-गामा से जसीडीह जाते समय यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन में सुबह 11.55 बजे आएगी। पांच मिनट रुक कर 12 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह जसीडीह से वास्को-दी-गामा जाते समय यह ट्रेन सुबह 7.30 को आएगी और 5 मिनट रुकने के बाद 7.35 को आगे की ओर चली जाएगी। ट्रेन में 2एसएलआर, 5 सामान्य, 11 स्लीपर, 2 एसी थर्ड एसी और एक सेकंड एसी सहित कुल 21 कोच लगाई जाएगी। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों ही सफर कर सकेंगे।

You cannot copy content of this page