DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-महानदी में गिरी शासकीय वाहन….2 की मौत…..एक घायल

दादु सिन्हा, धमतरी
कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघा पुल में अनियंत्रित शासकीय वाहन के नीचे गिर जाने से कुरूद आईटीआई में पदस्थ दो प्रशिक्षण अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुरूद आईटीआई के तीन प्रशिक्षण अधिकारी है, जो शासकीय वाहन पिकअप से किसी कार्य में मगरलोड गए थे। वापस लौटते वक्त शाम को वाहन पुल के नीचे गिर गई।हादसा इतना ख़तरनाक था कि मौके पर ही दो प्रशिक्षण अधिकारी की मौत हो गई। कुरुद थाना से मिली जानकारी के अनुसार रतन कुमार बसाक उम्र लगभग 50 वर्ष और अभिषेक ठाकुर उम्र लगभग 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य प्रशिक्षण अधिकारी संतोष इक्का को चोट आई है।जिसे कुरूद अस्पताल लाया गया है।

You cannot copy content of this page