
डौंडीलोहारा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथा बाजार में आयोजित युवा एवं इको क्लब के प्रेरणा पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सभापति चंद्रप्रभा सुधाकर शामिल हुई। जिन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा छात्र अपने अध्यापन काल में एक निश्चित लक्ष्य बनाकर चलें की मुझे क्या करना है, डॉक्टर बनना है या कलेक्टर बनना है या इंजीनियर बनना है। यह लक्ष्य लेकर अध्ययन करें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इको क्लब के गठन को लेकर छात्र छात्राओं को एवं शाला परिवार को बधाई देते हुए अपनी शुभकामना दिए एवं स्कूल से संबंधित समस्याओं पर सरपंच विक्रम सिन्हा के द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिस पर आने वाले समय में कार्य को कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इको क्लब का गठन सराहनीय प्रयास है।

इससे छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी और बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस तरह के प्रयास के लिए उन्होंने शाला परिवार को बधाई दिए।

आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव क्रांति भूषण साहू, सहदेव सिन्हा, नरेंद्र कटझरे, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य कुरेशी जी, उत्तर माध्यमिक शाला के प्राचार्य नारद सिंह मानकर सुरेश कुमार इंदौरिया, रमेश कुमार इंदौरिया, पचकौड़ शोरी, लक्ष्मी अमेला, राजकुमार रामटेके, पूजा देवांगन, सोनाली बनर्जी, शिवप्रसाद रावटे आदि व्याख्याता गण एवं लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि दीनदयाल ड़ड़सेना हेमलाल प्रजापति खोरबाहरा राम उइके सहित शाला के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा एवं इको क्लब के प्रभारी व्याख्याता एलबी मोहम्मद आसिफ ने किया।
