DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजनीति के क्रिकेटर जब उतरे मैदान में, बल्ले पर भी आजमाया हांथ, लगाया शॉट

बालोद। यह तस्वीर गुंडरदेही के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद की है। जो क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजनीति रूपी क्रिकेट में पहले ही प्रयास में विधायक के रुप में विजेता बने कुंवर सिंह निषाद इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पहुंचे थे। मुख्य अतिथि के बतौर उन्होंने खुद बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता शुरू की और शॉट लगाया। वे ग्राम बोरगहन( फुण्डा) में यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा आज के आधुनिक युग में खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए बहुत ही लाभदायक है, इस तरह का आयोजन हमेशा हर गांव में होते रहना चाहिए, इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी गुंडरदेही, संतराम चंद्राकर सरपंच, बलदेव साहू , बलराम अंगारे पूर्व जनपद सदस्य, कोमल लाल साहू , नरोत्तम साहू , शत्रुघ्न साहू , श्री बैसाखु राम , युगल बंजारे करुण भारती, अजय दशहरे, राहुल चंद्राकर, रोशन देशलहरे, मनीष बघेल एवं आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page