पीपरछेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक संगीता व जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी ने किया भूमि पूजन



बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम पीपरछेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, जनपद सदस्य गिरधर चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के अध्यक्ष रोमनलाल कल्याणी, गौठान समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार साहू थे। उक्त कार्यक्रम के तहत प्रमुख चार कार्यों का भूमिपूजन हुआ। जिसमें पक्का नाली निर्माण 18 लाख, वार्ड क्रमांक 5 गली सीमेंटी करण 5 लाख, नाली निर्माण दो जगह 1 लाख व 8 लाख की स्वीकृति हुई है, जिसका भूमि पूजन हुआ।

You cannot copy content of this page