DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के 18 बुनकरों सहित 30 लोगों को मिलेगा 25 से निशुल्क नेतृत्व विकास प्रशिक्षण

भारतीय राष्ट्रीय सरकारी संघ नई दिल्ली शाषी परिषद सदस्य सत्यनारायण शर्मा करेंगें उद्घाटन

बालोद। भारतीय राष्ट्रीय सरकारी संघ के राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केंद्र नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में हाथकरघा बुनकर सहकारी समितियों के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छग राज्य सहकारी संघ के रायपुर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित है। इस निशुल्क प्रशिक्षण का उद्घाटन सोमवार सुबह 11 बजे भारतीय राष्ट्रीय सरकारी संघ नई दिल्ली शाषी परिषद सदस्य व विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया जावेगा। इस अवसर पर राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन, छग राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। 30 प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने, खाने, आने व जाने का टिकट, प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण सामग्रियों तथा शैक्षणिक भ्रमण की निशुल्क व्यवस्था की गई है। जिसमें से 18 प्रशिक्षणार्थी बालोद जिले से हैं। ज्ञात हो कि प्रदेश के सकल हाथकरघा वस्त्र उत्पादन का 35 प्रतिशत से अधिक अकेले बालोद जिले से होता है।

You cannot copy content of this page