DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की मांग दीपावली पूर्व हो 31%DA का भुगतान

केंद्र के 31% DA से छ्ग 14%पीछे जबकि राज्य को भी अपने कर्मचारियों को देना होता है केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता:

बढ़ती महंगाई के अनुरूप महंगाई भत्ते नही दिए जाने से आक्रोशित हैं प्रदेश के कर्मचारी,हमें भी न्याय की दरकार-जितेंद्र शर्मा

बालोद।केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पूर्व 3% महंगाई भत्ते की सौगात दी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियो का महगाई भत्ता 28% से बढ़कर 31% प्रतिशत हो गया है।
छ्ग शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार को भी अविलंब 31% महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया जाना चाहिए। वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 17% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो केंद्र के कर्मचारियों से 14% कम है। जिससे प्रदेश के कर्मचारी हताश, निराश एवं आक्रोशित है। वर्तमान में व्याप्त महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राज्य सरकार ने 5% महंगाई भत्ते की घोषणा करने के पश्चात जल्द ही केंद्र के बराबर महंगाई भत्ते की घोषणा करने की बात कही गई थी.. पर दीपावली का त्यौहार करीब आने के पश्चात भी राज्य शासन ने महंगाई भत्ते की घोषणा नही की है।

  प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने  बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में कोविड काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताया गया है, कोविड के बाद भी प्रदेश की विकास दर नही रुकी है.. राज्य के इस विकास में प्रदेश के कर्मचारियों का भी योगदान होता है  परन्तु जैसे ही उन कर्मचारियों को  महंगाई भत्ता देने के बात आती है, तो राज्य शासन द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कह दी जाती है जो अत्यंत निराशाजनक है। 

 शालेय शिक्षक संघ, प्रदेश के मुखिया से मांग करता है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 14% महंगाई भत्ते की घोषणा करे। जिससे इस महंगाई के समय मे अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।

बड़ी खबर हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े

You cannot copy content of this page