DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाले में गिरी स्कूल वैन: 7 साल की मासूम की मौत, 20 से अधिक बच्चे थे सवार, कई घायल

बालोद/डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरारटोला (छिंदगांव) के पास बुधवार दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 7 वर्ष की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आजाद पब्लिक स्कूल, डौंडी का बताया जा रहा है। स्कूल की छुट्टी के बाद वैन में 20 से अधिक बच्चों को बैठाकर उन्हें घर छोड़ा जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। गाड़ी में कुल 21 बच्चे सवार थे।

हादसे में वेदांशी साहू (7 वर्ष), निवासी लिम्हाटोला की मौके पर मृत्यु हो गई। अन्य घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही सामने आ रही है। चर्चा है कि नियमित चालक के स्थान पर स्कूल का एक अन्य कर्मचारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृत बच्ची के पिता चिमनलाल साहू का भी लगभग तीन महीने पहले ट्रैक्टर पलटने से निधन हो गया था। एक ही परिवार में अल्प समय में हुई दो दुखद घटनाओं से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page