DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पार्षद टी ज्योति ने महिला जागृति शिविर की सफलता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत महिला जागृति शिविर कार्यक्रम के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू द्वारा किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पार्षद सुरेश जायसवाल, पार्षद टी ज्योति एवं चिकित्सा सुपरवाइजर रेखू साहू ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा मातृ-शिशु पोषण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। मंच संचालन रेखा साहू ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल एवं किरण नायक की अहम भूमिका रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, रंगोली एवं खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

पार्षद टी ज्योति ने कार्यक्रम की सफलता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे आयोजन महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसी लगन और निष्ठा से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

You cannot copy content of this page