DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्री-कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में कैरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा PRISM GROUP OF INSTITUTION के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं हेतु प्री-कैम्पस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के स्वागत उद्बोधन से हुआ। यह आयोजन संयोजक डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में तथा PRISM GROUP OF INSTITUTION से डॉ. दुर्गा त्रिपाठी एवं श्रीमती लीना वैष्णव के विशेष मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं उन्हें चयन प्रक्रिया के लिए तैयार करना था। प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में बी.एससी. भाग-तीन की छात्राएँ — कु. श्वेता, कु. टिनेश, कु. उषा निषाद, कु. चंचल, कु. भूमिका, कु. धारणी साहू, कु. पुष्पांजली एवं कु. रश्मि — सफल रहीं। द्वितीय चरण में PRISM GROUP OF INSTITUTION द्वारा इन सभी छात्राओं को प्लेसमेंट हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रो. तरूण कुमार, प्रो. धीवराज कुमार भोयर, प्रो. संतोष कुमार राना, डॉ. दीपाली, सुश्री जिज्ञासा पटेल (अ.व्य.) सहित स्नातक अंतिम वर्ष की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

You cannot copy content of this page