“ज्ञान के उत्थान में गति की शक्ति से विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त” — मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने बजट को बताया ऐतिहासिक



डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी और राज्य को समृद्ध बनाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास, अंतिम छोर तक सेवाओं की उपलब्धता तथा राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने पर केंद्रित है। बजट राज्य की नीति को प्रदर्शन में, निवेश को परिणामों में और आकांक्षाओं को प्रत्येक नागरिक के लिए उपलब्धियों में बदलने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कुसुम शर्मा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने बजट को ‘ज्ञान और गति का संगम’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का आधार स्तंभ बताया।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना और सिंचाई परियोजनाओं के लिए किया गया प्रावधान सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। बिना किसी नए कर के राजस्व वृद्धि और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी देना सराहनीय पहल है।

युवाओं के लिए बजट में कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। ‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत बुनियादी ढांचे में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के सफल क्रियान्वयन के साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास के लिए आवंटित राशि से सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास पहुंचेगा। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रावधानों पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत परिवार में बालिका के जन्म के बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही युवाओं में कौशल विकास, एआई आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में एआई के उपयोग को प्रोत्साहन देना भविष्य उन्मुख पहल है।

मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हर छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान और समृद्धि का रोडमैप है, जो अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला है।

👉 हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल Daily Balod News से जुड़ें और ताजा अपडेट पाएं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page