DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- गुरुर देवरानी जेठानी नाला के पुल के नीचे मिली झाड़ियों में लाश, पास में पड़ी थी टूटी फूटी बाइक, हादसा या कुछ और बना सवाल? पुलिस जुटी जांच में

घटना की तस्वीरें- ऋषभ पाण्डेय

पुलिस का कहना हादसे की है आशंका

बालोद/ गुरुर। गुरुर से धमतरी मार्ग पर देवरानी जेठानी नाला के पुल के नीचे ग्राम बोहारडीह के पास एक पुरुष की लाश मिली। जो झाड़ियों में पड़ी हुई थी। इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है। सुबह घटना का पता चला। अनुमान है कि घटना रात की है। लाश से कुछ दूर पर पुल के नीचे टूटी फूटी बाइक पड़ी हुई थी। जब सुबह ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पीएम रिपोर्ट से पुष्टि होगी कि मौत कैसे हुई है। थाना प्रभारी गुरुर दिलेश्वर चंद्रवंशी का कहना है अनुमान तो सड़क हादसे का लग रहा है। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हुई और फिर मृतक पुल से नीचे गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पास आधार कार्ड भी था व मोबाइल भी चालू था। जिससे उसकी पहचान हो गई।

मृतक ग्राम आमदी का रहने वाला 35 वर्षीय गौकरण साहू था। जो धमतरी के किसी राइस मिल में काम करता था। परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। रात में मृतक गुरुर से वापस अपने घर आमदी की ओर जा रहा था। अनुमान है कि स्पीड के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पुल से नीचे गिर गया।

ये बड़ी खबर भी पढ़े

हमारा नम्बर 9755235270 व 7610204196 अपने ग्रुप में जोड़े ,और पाए बालोद जिले की बड़ी खबरें

You cannot copy content of this page