शरद पूर्णिमा के मंच पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र का आह्वान -धर्मांतरण प्रदेश के लिए बड़ा अभिशाप, धर्मरक्षा हेतु युवा साथी आगे आएं



गुंडरदेही(चंदन पटेल)। विकासखंड के ग्राम अचौद में शरद पूर्णिमा के पर नवीन युवा मित्र समिति के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं रात्रिकालीन पूजा अर्चना के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर व अध्यक्षता सरपंच उत्तरा चंद्राकर ,सरपंच संत चंद्राकर ,सरपंच रामेश्वर चंद्राकर ,पार्षद राजनांदगांव मावेन्द्र ,पूर्व सरपंच बिसाहू चंद्राकर ,बुधारू साहू ,दुलार ठाकुर ,प्राण साहू ,बसंत चंद्राकर ,राजेन्द्र चंद्राकर ,मोपेन्द्र साहू ,ने की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी व हिंदी गीतों से सुसज्जित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्रामवासियों को शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हम सभी को एकता और समरसता का संदेश देती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपने सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अमृतवर्षा करती है जिसका अमृतपान करने का सौभाग्य हम सभी को मिल रहा है। उन्होंने आयोजन समिति नवीन युवा मित्र समिति की इस शानदार आयोजन और नवाचार के लिए मुक्त कंठ से प्रसंशा की। उन्होंने धर्मांतरण के विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा और रायपुर दुर्ग संभाग में भी धर्मांतरण बड़ा मुद्दा है। हमारे भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर मिशनरियों के द्वारा ईसाई धर्मांतरण का बड़ा खेल चल रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन आंख बंद कर मौन स्वीकृति दे रही, इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही बल्कि उल्टा धर्मरक्षकों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। धर्मांतरण हमारे समाज के लिए बड़ा अभिशाप बन चुकी है। सभी युवा इसके विरोध में आगे आकर धर्मरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें व जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान कार्यक्रम में समस्त ग्राम वासी आदि व आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page