DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीदों की याद में कांदुल में हुआ सम्मान समारोह

गुंडरदेही(चंदन पटेल)।शहीदों के सम्मान में ग्राम कांदुल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए।इस अवसर पर आर्केस्ट्रा शहीद आरिफ नाइट भिलाई की कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ने भावुक होते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर वीर सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर, डटकर खड़े है तब आप और हम अमन चैन की सांस ले रहे है।

बच्चों के संस्कार में ही हम सबको राष्ट्रप्रेम व सैनिक सम्मान की भावना को पनपाना चाहिए। आयोजन में विशेष अतिथि राजेंद्र राय पूर्व विधायक, कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुंदा, मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रेम ठाकुर प्रतिभा देवदास सरपंच, छबील जोशी , कौशल बंजारे , नरेश चंद्रवंशी , पंकज चौधरी , चंद्रहास साहू , के पी साहू , प्रमोद साहू , हेमंत सेन , ताम्रध्वज साहू , सुलोचना चंद्रवंशी , दामिनी चंद्रवंशी , पुरेंद्र चंद्रवंशी , जितेंद्र चंद्रवंशी , नरेंद्र चंद्रवंशी , वीरेंद्र चंद्रवंशी , उषा चंद्रवंशी , विजय साहू , डोमन साहू , राम धनकर , लेख राम साहू , मनीष साहू , शहीदों के परिवार एवं आयोजक समिति सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page