बालोद। छत्तीसगढ़ शासन की नई योजना के तहत अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में सस्ती दर पर लोगों को दवाई उपलब्ध होगी। श्री धन्वंतरी योजना के तहत लोगों को यह दवाई मिलेगी। इसके लिए हर जिले के नगरी निकाय क्षेत्र में तैयारी चल रही है। 20 अक्टूबर को उक्त योजना शुरू हो रही है। जिसकी तैयारी बालोद में भी चल रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित संबंधित अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे।
कलेक्टर ने श्री धनवंतरी दवा योजना के तहत सस्ती दवाई दुकान खोलने नगरीय निकायों में चिन्हित किए गए दुकानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने श्री धनवंतरी दवा योजना (श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स) के तहत सस्ती दवाई दुकान खोलने जिले के नगरीय निकायों में चिन्हित किए गए दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद व दल्लीराजहरा और नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, डौण्डीलोहारा, डौण्डी व चिखलाकसा में चिन्हित दुकानों का स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दुकानों में आवश्यक मरम्मत व रंगरोगन करने तथा दुकान परिसर में साफ-सफाई कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सस्ती दवाई दुकान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं आसपास बोर्ड लगाएॅ। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की महत्वपूणर् योजना श्री धनवंतरी दवा योजना के तहत आमजनो को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट पर उच्च गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए बालोद जिला अरबन पब्लिक सविर्स सोसायटी के द्वारा जिले के समस्त नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी दवा योजना के तहत सस्ती दवाई दुकान खोलने 20 अक्टूबर 2021 तक आॅनलाईन निविदा आमंत्रित की गई है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट ईप्रोक डाॅट सीजीस्टेट डाॅट जीओवी डाॅट इन पर उपलब्ध है। इस अवसर पर नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
लोहारा में भी जायजा, बस स्टैंड के कांप्लेक्स में खुलेगा केंद्र

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उक्त दवाई केंद्र संचालित करने के लिए प्रतिक्षा बस स्टैंड कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र का शुभारंभ आने वाले दिनों में किया जाना है। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और साथ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष ,जिला स्वच्छता प्रभारी महेंद्र साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद रोहित साहू ,एवं समस्त नगर पंचायत स्टॉप उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मुख्यमंत्री धन्वंतरि केंद्र का संचालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रतिक्षा बस स्टैंड कांप्लेक्स का सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिए।
विभिन्न कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के नगर पंचायत डौण्डी, नगर पंचायत अर्जुन्दा और नगर पंचायत गुण्डरदेही में कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ कोविड-19 टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण स्थल में बैठक व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड-19 टीका लगवाने पहुॅचे आमजनों से चचार् की और उन्हें कोविड-19 टीकाकरण के फायदे बताए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित कुमार साहू मौजूद थे।
क्या है योजना

नगरीय प्रशासन विभाग की मदद से प्रदेश के हर शहर में ऐसी दवा दुकानों को खोलने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ में सरकार सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई योजना शुरू करने जा रही है। श्री धनवंतरी दवा योजना के नाम से प्रस्तावित इस योजना के तहत प्रदेश के 169 शहरों में 188 मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे। इन दुकानों से दवा के अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (MRP) में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करने वाले हैं। योजना की शुरुआत 85 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। शेष दुकानें भी अक्टूबर महीने के अंत तक खुल जानी हैं। योजना के अगले चरण में इन दुकानों से दवा की घर पहुंच सेवा की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। इस योजना का संचालन नगरीय प्रशासन और विकास विभाग करने वाला है। विभाग मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का संचालन पहले से ही कर रहा है।
इन दुकानों पर मिलेंगे यह उत्पाद
अधिकारियों ने बताया, इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम सहित विभिन्न औषधि सामग्री उपलब्ध रहेगी। लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। सर्दी, ख़ांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे।
बहुत कम किराए पर दी गई हैं दुकानें
अधिकारियों ने बताया, इन दुकानों पर सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक मॉडल बनाया है। इसके तहत श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालकों को 2 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से नगर पालिक निगमों ने किराए पर दुकानें उपलब्ध हैं। इन मेडिकल स्टोर्स से अन्य योजनाओं में भी दवाइयां खरीदने का आश्वासन दिया गया है।
