DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल हाइवे पर हादसे में 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा को किया आग के हवाले

दादु सिन्हा, धमतरी। बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनो पुरुष है। रात करीब 11 से 11.30 बजे के बीच सड़क हादसा होने के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए।आक्रोशित होने के बाद हाईवा को आग लगा दिया और तनाव की स्थिति बन गई। जिससे नेशनल हाइवे पर लगभग 3 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई धमतरी एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामला को शांत करवाने में जुटी हुई है। हाईवा को गांव के लोगो ने आग लगाया है। वहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि हाईवा में क्या भरी हुई थी। आग लगाने वालों के ऊपर पुष्टि होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page