DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

11 साल का बच्चा ब्लड कैंसर से जूझ रहा, साहू समाज ने शुरू की मदद की मुहिम, लोगों से आर्थिक मदद की अपील

बालोद. महज 11 वर्ष की उम्र में ही ब्लड कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का सामना कर रहे मासूम के परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने साहू संघ ने अपना कदम आगे बढ़ाया है. प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने सामाजिकजनों से पीड़ित परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यथासंभव मदद् कर पुण्य का भागीदार बनने की बात कही है. इसके लिए प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर सभी जिले के साहू समाज के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से इसमें मदद करने की अपील की गई है। ग्राम चंदनबिरही निवासी अनिलकुमार साहू ने बताया कि उनके 11 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार साहू को ब्लड कैंसर है तथा कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों ने 26 लाख रूपए अनुमानित खर्च बताया है।अनिल साहू ने समस्त जनों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि बालक के उपचार में काफी रूपए खर्च हो चुका है तथा वर्तमान में घर की स्थिति ऐसी नहीं कि रूपयों की व्यवस्था कर सकें। वर्तमान मेें आकाश रायपुर स्थित बालको कैंसर मेडिकल सेंटर मेें भर्ती है जहां इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page