DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जादू टोने के शक में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार।जिले में अपराधों पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक 633/2021 धारा 302 भादवि के आरोपी को जेल भेजा गया।

नाम आरोपी – नरेन्द्र खरे ऊर्फ बबलू पिता छेदीलाल खरे उम्र 28 वर्ष निवासी बिटकुली थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.10.2021 को जरिये टेलिफोन से सूचना मिला कि ग्राम बिटकुली में एक महिला मृत हालत में घर में पड़ी है जिसके सिर से खून बह रहा है की सूचना पाकर सूचना की तस्दीक करने हमराह स्टातफ के मौका घटना स्थल ग्राम बिटकुली पहुंचकर देखा कि एक महिला अनिता खरे उम्र लगभग 30 वर्ष घर के रसोई में मृत हालत में पड़ी हुई है जिसके सिर में धारदार हथियार से चोंट पहुंचाई गयी है कि प्रार्थी रोहित कुमार खरे पिता प्रेम खरे उम्र 42 वर्ष सा0 बिटकुली की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पतासाजी किया गया। जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तब परिवार के सभी सदस्य मौजुद थे लेकिन मृतिका का देवर नहीं था जिससे पुलिस को मृतिका के देवर पर शंका हुआ जो घटना समय के बाद से फरार था। थाना सिटी कोतवाली द्वारा अलग अलग टीम बनाकर संदेही का पता तलाश किया जा रहा था, मुखबीर सूचना पर संदेही नरेन्द्र खरे का पता तलाश किया गया जिसे मिलने पर पुछताछ करने पर जुर्म कबूल किया एवं घटना दिनांक को मृतिका द्वारा आरोपी के उपर जादू टोना करने की शंका से गुस्सा में आकर लडाई झगडा कर जान से मारने की नियत से टंगिया से सिर में कई बार वार कर चोट पहुचाकर हत्या करना बताया तथा पूर्व में 06 महिने पहले भी इसी बात को लेकर झगडा विवाद होना एवं पंचायत होना बताया। आरोपी के निशानदेही पर टंगिया, लोटा और खून लगा कपडा तथा घटना कर जिस सायकल व मोबाईल का प्रयोग किया था उसे जप्त किया गया है एवं आज दिनांक 07.10.21 को गिर0 कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. धनेश शर्मा, प्रआर. राजेन्द्र पाटिल, दीनदयाल ध्रुव, मो0 अरसद खान, म.प्र.आर गंगोत्री ध्रुव, आर. प्रवीण यादव, विवेकानंद सिंह, यशवंत यादव, हरप्रसाद कैवर्तय, बलराम निराला, हेमन्त बंजारे, सूरज बंजारे एवं दीपक साहू व साइबर सेल से नेहा तिवारी का योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page