DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महात्मा गांधी के आंदोलन और उनके संदेशों के 100 फीटतस्वीरों के साथ के साथ निकली पद यात्रा

दल्लीराजहरा। महात्मा गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में बापू के विचार आमजनमानस तक पहुंचाने उनके उपदेशों से बने 100 फ़ीट लंबे बैनर तस्वीर के साथ दल्ली राजहरा में युवा कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , सेवादल प्रदेशाध्यक्ष संतोष पांडेय की उपस्थित में युवा कांग्रेस से जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू , जिला महासचिव अदिभ भगत , राजू चौधरी ,चन्दन गवाल , शोएब रज़ा , के.आशीष , डौंडी शहर अध्यक्ष शुभम गावड़े , शहर उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके एवम अन्य युवा कांग्रेसी सम्मिलित हुए।
साथ ही स्पोर्ट्स सेल जिलाध्यक्ष विलियम भंवरा , रवि जायसवाल जिला सचिव,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप बबलू , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी , के वही अब्राहम , रामु शर्मा , पप्पू पंजवानी , जगदीश श्रीवास , राजकुमार साहू उपस्थित थे ।
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी से ,विजय जोग दंड, अरुण यादव , आदित्य ठाकुर व अन्य साथीगण उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page