DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरूद पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार

चोरी गई मशरुका आरोपी से शत् प्रतिशत बरामद

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्यवाही

धमतरी। प्रार्थी भीषम राम साहू पिता देव नाथ साहू उम्र 39वर्ष साकीन बकली जो कुरूद में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है, अपने दुकान के काउंटर के दराज में नगदी ₹65000/- रखा था, जो बीच में बैंक के कार्य से बैंक गया हुआ था। बैंक कार्य से जब वापस अपने दुकान आया तो देखा कि दराज का ताला टूटा हुआ था तथा  कुल 65000/-रु में से ₹53500/-रु चोर ने चोरी कर ले गया है। प्रार्थी ने यह भी बताया की जब वह बैंक जा रहा था तो गांव का टकेश्वर साहू पिता पुरन लाल साहू उसके दुकान पर बैठा था, जो बैंक के आने से पहले ही वहाँ से चला गया था। उक्त रिपोर्ट पर संदेही आरोपी टकेश्वर साहू साकिन बकली के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 356/21 धारा 380भादवि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

   प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देश एवं अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरुद उमेंद टण्डन द्वारा संदेही आरोपी को पकड़ने तत्काल टीम रवाना किया गया।

पता तलाश के दौरान संदेही को पुराना बाजार चौक कुरूद में पकड़कर पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपी टकेश्वर साहू पिता पुरन लाल साहू उम्र 26 वर्ष ग्राम बकली ने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं अपने पेंट के जेब से निकाल कर 53500/- रुपये बरामद करवाया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक नरसिंह ध्रुव, प्र.आर. अश्वनि बंजारे,आर. रामकुमार कमलवंशी,आर.संदीप पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ कर अपराधों पर अंकुश लगाने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page