DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद में चाय की दुकान पर आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसो का दांव लगाकर चलता था सट्टा- खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही-3 युवक पकड़ाए

साईबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्यवाही।
प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार कुल 1,24,870 रूपये व 03 नग मोबाईल सेट जप्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्वेक्षण में निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर बालोद टाउन में आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने वालों के 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। 30 सितंबर को साइबर सेल को मुखबीर से सूचना मिली कि बालोद टाउन में दल्ली चौक से घड़ी चौक के मध्य मुन्ना चाय ठेला के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच चेन्नई मध्य हैदराबाद के मैच में सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर साइबर सेल बालोद के द्वारा मुन्ना चाय ठेला के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर चेन्नई मध्य हैदराबाद के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खेलना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 21,370 रूपये, समीर खान के बैंक खाता से 82,817 रूपये, एवं 03 मोबाइल जुमला किमती 1,24,870 रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक मनीष षर्मा थाना प्रभारी बालोद सउनि लेखराम साहू प्रधान आरक्षक 1636 भुवनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे , विवेक शाही का सराहनीय भूमिका रही ।

ये किए गये जब्त

  1. मोबाईल एप्पल 12 प्रो किमती 85,000 रूपये।
  2. मोबाईल विवो 20 किमती 14,000 रूपये।
  3. मोबाईल माईक्रोमैक्स क्यू 440 किमती 4,500 रूपये।

You cannot copy content of this page