DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 महीने पहले बकरी की मौत से उपजा आक्रोश – ग्रामीणों ने कर दी पशु चिकित्सक की पिटाई, चिकित्सक के बचाव में संघ आया सामने, इधर लोहारा थाने में दोनों पक्ष से केस दर्ज

बालोद /डौंडीलोहारा – डौंडी लोहारा थाने में एक पशु चिकित्सक व ग्रामीण ने एक दुसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया है.मामला पुरानी रंजिश का है.जो बकरी को टीका न लगने पर हुई मौत से उपजा है.चिकित्सक का कहना है उस वक्त शासन से टीका ही नहीं आया था इसलिए नहीं लगाया और फिर ग्रामीण के बकरी की मौत हो गई.

अब देखिये किसने किसके खिलाफ किस तरह के आरोप लगाते की है शिकायत

कृपा राम बलिहार निवासी ग्राम संबलपुर ने बताया है कि 26.09.2021 को संबलपुर बाजार जा रहा था, डाक्टर कमलेश ठाकुर शाम करीब 4.00 बजे नरेश निषाद के घर पास संबलपुर में गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का से मार पिट किया जिससे चेहरे में चोंट छाती में दर्द व हांथ में मौच हो गया है आरोप लगाया है कि बीच रोड में पशु चिकित्सक कमलेश ठाकुर मिला जो पुरानी बातो को लेकर मुझसे कहने लगा कि मैं तेरे को कहा था न कि मेरा तु कुछ नही बिगाड पायेगा करके, मेरा क्या हुआ देख लिया न बोला, तो मैंने कहा देखिए जो हुआ मैं भुल गया हूं, आप मुझे बेवजह परेशान मत कीजिए इतने में कमलेश ठाकुर कहने लगा तुमने मेरा डिपार्ट में बहुत शिकायत किया है कहकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर नरेश निषाद घर के पास संबलपुर में शाम करीब 04.00 बजे जमीन पर पटककर हांथ मुक्का से मारना शुरू कर दिया. जिससे मेरे चेहरे में चोंट लग गया मारने से मेरे छाती में भी भारी दर्द है हांथ भी मोच हो गया है

इधर चिकित्सक का ये कहना

चिकित्सक कमलेश ठाकुर निवासी चिल्हाटी ने कहा 26.09.2021 को अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ संबलपुर बाजार गया था बाजार चौक के पास संबलपुर में कृपाराम बलिहार शाम करीब 04.00 बजे, पीछे से पकडकर मुझे गिराकर मारपीट करते हुए अपने मुंह से कांटा व कृपाराम बलिहार अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करते हुए लात घुंसो से मारपीट किया है मेरे द्वारा अपने बचाव में भागने का प्रयास किया गया लेकिन वो मुझे मारते रहें अंत में कुछ लोगो द्वारा मुझे छुडाया गया. पूर्व में इनके द्वारा मेरे घर में आकर गाली गलौच व झुमा झटकी किया गया था चूंकि मैं एक जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सालय डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ0ग0) हूं, मैंने शांतिपूर्वक इन्हे जाने हेतू निवेदन किया था परंतु इनके द्वारा मुझे बाद में देख लेने की धमकी देते हुए थाने में मेरे विरूद्ध गलत रिपोर्ट लिखाई गई थी जो कि विभागीय जांच एवं पुलिस जांच में झुठी पाई गई थी। इस कारण द्वेष भावना से प्रेरित होकर इनके द्वारा मेंरे साथ मारपीट किया गया।

संघ ने किया डॉक्टर का बचाव, बताया पुरानी रंजिश

तो वहीं इस मामले में पशु चिकित्सा संघ के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर कलेक्टर से मामले की जांच कर मारपीट करने वाले को पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तो वहीं संघ के द्वारा डॉ कमलेश ठाकुर का बचाव करते हुए यह कहा गया है कि जिन लोगों ने मारपीट की है वह पुरानी रंजिश की वजह से की गई है ।जिसमें बताया गया है कि मारपीट करने वाला प्रमुख आरोपी कृपाराम की बकरी को पूर्व में पीपीआर का टीका नहीं लगा था। क्योंकि उस वक्त शासन से उक्त टीके की सप्लाई नहीं थी। और इस बीच उसकी बकरी की मौत हो गई। तो इसी बात का गुस्सा वह अब निकाल रहा है।

बड़ी खबर

You cannot copy content of this page