DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आपत्ति पर हुई जांच – ग्राम पंचायत भालूकोन्हा में उद्यानिकी महाविद्यालय हेतु चिन्हांकित जमीन के अतिरिक्त घास मद चराई हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध

बालोद– कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भालूकोन्हा में 17.65 हेक्टेयर जमीन को ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से उद्यानिकी विभाग को नहीं दिए जाने एवं ग्रामीणों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और उक्त संबंध में जॉच करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) डौण्डीलोहारा को दिए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा ने बताया कि अतिरिक्त तहसीलदार मार्रीबंगला (देवरी) से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार आवेदित भूमि को उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भालूकोन्हा में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन हेतु चयनित किया गया है। ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम में चराई की भूमि की उपलब्धता कम होना बताते हुए आपत्ति प्रस्तुत किया गया। जिसे विधिवत सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम भालूकोन्हा में पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। ग्राम के अंतर्गत 29.03 हेक्टेयर (घास मद चराई हेतु) पृथक से पर्याप्त भूमि उपलब्ध है जिसका आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विधि का पालन करते हुए भूमि हस्तांतरण का आदेश पारित किया गया है तथा उद्यानिकी विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

हत्या पर आजीवन कारावास की खबर

You cannot copy content of this page