DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर पहुंचे अरौद, विभाग की गतिविधियों में दिखी निराशा, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

बालोद- कलेक्टर जनमेजय महोबे बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा और अरौद तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी व कांदुल के गौठान पहुॅचकर वहॉ गौठानों में संचालित विभिन्न आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम चरोटा के गौठान में डेयरी व्यवसाय, कुक्कुट पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण आदि का अवलोकन किया और वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ हेचरी निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम अरौद के गौठान में आजीविका संवर्धन की गतिविधियों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम अरौद के गौठान को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गोद लिए जाने और उनके द्वारा गौठान के विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियों के संचालन में प्रगति नहीं लाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को उक्त गौठान का निरीक्षण कर वहॉ आजीविका संवर्धन की गतिविधियों में तेजी लाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी के गौठान का औचक निरीक्षण के दौरान वहॉ संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम कांदुल के गौठान के निरीक्षण के अवसर पर भी अधिकारी विलंब से पहुॅचे। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन जिम्मेदारीपूर्वक करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, गुण्डरदेही जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिप्ती मण्डावी आदि मौजूद थे।
कांदुल के उच्चतर माध्यमिक शाला का अनुपस्थित रहे प्राचार्य
कलेक्टर जनमेजय महोबे गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्राचार्य अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर प्राचार्य को नियमित समय पर स्कूल आने की हिदायत दी। स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल भवन की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने वहॉ कक्षाओं का भी निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में छात्रों के बीच बैठकर शिक्षक के अध्यापन कार्य का अवलोकन किया और पाठ्यक्रम के विषयों से संबंधित सवाल छात्रों से किए। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करते हुए अध्यापन कार्य कराएॅ। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुण्डरदेही की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिप्ती मण्डावी मौजूद थी।

You cannot copy content of this page