DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

97 रिटायर्ड व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को संसदीय सचिव ने किया सम्मानित

गुंडरदेही। गुरुवार को सामुदायिक भवन चैनगंज – गुण्डरदेही में शिक्षक सम्मान समारोह संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही द्वारा आयोजित हुआ।जिसमें गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के गुण्डरदेही तहसील अंतर्गत शालाओं के सत्र 2019-20 व 2020-21 के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं संकुल स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ।

जहां स्वयं संसदीय सचिव ने अपने हाथों से 97 रिटायर्ड एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कोरोना के दौरान मृत 5 शिक्षकों के परिजनो का भी सम्मान किया। उक्त सम्मान समारोह में गुण्डरदेही तहसील के शिक्षकों की उपस्थित रही।


इस अवसर पर श्रीमती सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, सुचित्रा साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा भोज राज साहू, ममता चंद्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस गुण्डरदेही, रमा देवी ठाकुर जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page